विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी-कानपुर हाईवे पर दो युवक फार्च्यूनर समेत गिरफ्तार, तीन अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:57 PM (IST)

झांसी-कानपुर हाईवे पर पुलिस ने दो फॉर्च्यूनर कारों से तीन अवैध पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए हैं। लखनऊ निवासी ...और पढ़ें

झांसी-कानपुर हाईवे पर पुलिस ने दो फार्च्यूनर कारों से बरामद अवैध पिस्टल। सौजन्य: पुलिस

झांसी-कानपुर हाईवे पर पुलिस ने दो फार्च्यूनर कारों से बरामद अवैध पिस्टल। सौजन्य: पुलिस

HighLights

  1. झांसी-कानपुर हाईवे पर दो फॉर्च्यूनर कारों की तलाशी

  2. तीन अवैध पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए गए

  3. लखनऊ के दो युवक हिरासत में, परिवार को घर भेजा

जागरण संवाददाता, उरई। रविवार की तड़के झांसी-कानपुर हाईवे पर पुलिस ने दो फार्च्यूनर कारों में मुखबिर की सूचना पर तलाशी ली तो उसमें तीन अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद किए गए। कार चालक दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह परिवार समेत दतिया पीतांबरा मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। परिवार को दूसरे वाहनों से घर भेजा गया है। दोनों लखनऊ के मुहल्ला कृष्णा नगर निवासी हैं। कारों को सीज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

लखनऊ के कृष्णा नगर निवासी नीतीश श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्रा अपनी फार्च्यूनर कारों से परिवार के साथ शनिवार को दतिया पीतांबरा मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। देर शाम दर्शन करने के बाद वह रविवार की सुबह पांच बजे के लगभग झांसी-कानपुर हाई‌वे से निकल रहे थे।

मुखबिर से एट थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह को सूचना मिली कि दोनों कारों में अवैध असलहा रखे हैं। पुलिस ने एट टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान दोनों कारों को रोककर उनकी तलाशी ली तो तीन अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों कारों को सीज करते हुए थाने में खड़ा करा दिया और उसमें बैठे घर के सदस्यों को दूसरे वाहनों से घर भेज दिया। जबकि नीतीश श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लाइसेंस न बनने से चोरी से खरीदी होगी पिस्टल

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ व आपराधिक इतिहास खंगालने के बाद पता चला है कि नीतीश श्रीवास्तव पर 2018 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह लाइसेंस बनवाना चाहता था लेकिन मुकदमा होने पर उसका लाइसेंस नहीं बन सका इस कारण उसने चोरी से पिस्टल खरीदी होगी।