दो घरों को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात पार
पावली पर्व पर पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास करा रही पुलिस को चोर चुनौती दे रहे हैं। मिझौना गांव में एक ही रात दो घरों के ताले चटका कर करीब सवा लाख का माल पार कर दिया। सुबह किसानों को घटना का पता चला। दुस्साहसी चोरों ने एक घर के दरवाजे को ही उखाड़ दिया। ग्रामीणों को शक है कि खुलेआम लग रहे
संवाद सूत्र, बंगरा : दीपावली पर्व पर पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास करा रही पुलिस को चोर चुनौती दे रहे हैं। मिझौना गांव में एक ही रात दो घरों के ताले चटका कर करीब सवा लाख का माल पार कर दिया। दुस्साहसी चोरों ने एक घर के दरवाजे को ही उखाड़ दिया।
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के मिझौना गांव निवासी अंगद जाटव अपनी पत्नी संगीता व बच्चों के साथ एक कमरे में सो रहे थे। सोमवार देर रात दीवार फांद चोर उनके घर में घुसे और दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया। बक्से व अलमारी का ताला तोड़ नकदी व जेवरात समेट लिए। सुबह सोकर उठे अंगद ने बिखरा सामान देखा तो सिर पीट लिया। चोर 50 हजार नकद तथा मंगलसूत्र, झुमकी, पायल एवं तोड़िया चोरी कर ले गए। पड़ोसी के घर बोला धावा
अंगद के घर के बाद चोरों ने पड़ोसी दिनेश जाटव के घर को निशाना बनाया। कमरे के कमजोर दरवाजे को उखाड़ दिया और अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ नकदी समेट ली। सुबह चोरी का पता चला तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है। ऐसे लोगों ने ही जुआ में हारने के बाद घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।