विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 साल पहले प्रेम विवाह, फिर शहर जाने की जिद ने ले ली जान, जालौन में पत्नी ने फंदा लगा आत्महत्या की

Published: Mon, 06 Jul 2026 02:46 PM (IST)

जालौन में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी ने शहर जाने की जिद पूरी न होने पर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी ने की आत्महत्या

  2. शहर जाकर बसने की जिद पर पति से हुआ विवाद

  3. पति के इनकार पर पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, जालौन। गांव में नहीं किसी दूसरे शहर में दोनों चल कर काम करेंगे और वहीं घर गृहस्थी बसाएंगे, चार माह पहले प्रेम विवाह करके ससुराल आते ही पत्नी अपने पति से इस तरह दबाव बनाने लगी। पति अपने गांव और घर परिवार को छोड़ कर जाना नहीं चाह रहा था। आखिर जिद पूरी न होने पर पत्नी ने रविवार की रात पति के सो जाने के बाद कमरा में छत के कुंडा फंदा लगा कर जान दे दी।


रात में पति की नींद खुली तो पत्नी को कमरे में न देख बाहर तलाश की। स्वजन ने जब दूसरे कमरे को अंदर से बंद देखा तो आवाज दी। कमरा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखने पर महिला फंदे से लटकी दिखी। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से उतारा। पति ने बताया कि पत्नी बाहर चलकर काम करने की जिद कर रही थी, जब उसने मना कर दिया तो उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।


मुहल्ला हरीपुरा निवासी रोहित जाटव का कोटरा थाना के ऐंधा गांव में अपनी रिश्तेदारी में आना जाना था। वहीं निशा जाटव से एक साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच अक्सर मिलना होने लगा। 20 फरवरी को निशा जाटव से रोहित ने सामूहिक विवाह समारोह में प्रेम विवाह किया था।

शादी के बाद जब निशा रोहित के घर पहुंची तो उसके स्वजन ने उससे हर तरह से रिश्ता तोड़ दिया। क्योंकि निशा के माता पिता इस शादी से खुश नहीं थे। इधर रोहित के माता पिता भी मजदूरी करते थे। कुछ दिन से निशा रोहित से कह रही थी कि वह बाहर चले वहीं रहकर दोनों लोग काम करेंगे लेकिन रोहित बाहर नहीं जाना चाहता था। इस कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

यह भी पढ़ें- कानपुर में 'पुष्पा' मूवी वाला पैंतरा फेल, ओडिशा से कई राज्यों में सप्लाई के लिए जा रहा 4.40 क्विंटल गांजा सजेती में पकड़ा 

यह भी पढ़ें- औरैया में दारोगा की बहू को रील का चस्का! सीधे एसपी की कुर्सी में बैठकर बनाया वीडियो, मचा हड़कंप