यातायात जागरूकता प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
संवाद सूत्र कदौरा यातायात सुरक्षा जागरूकता विषय पर वीरसिंह इंटर कॉलेज बबीना में 25 से 27
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 06:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, कदौरा : यातायात सुरक्षा जागरूकता विषय पर वीरसिंह इंटर कॉलेज बबीना में 25 से 27 नवंबर तक तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ था। जिसमें यातायात जागरूकता विषय पर रैली निकालकर बच्चों ने यातायात जागरूकता तथा चित्रकला, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं प्रतिभागी छात्र छात्राओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार वर्मा ने की। इस दौरान अमित कुमार त्रिपाठी, राजकुमार पाल, भूपेंद्र साहू, बृजेश द्विवेदी, उदयवीर सिंह, अशोक चौहान, भगवान सिंह, संतोष सविता, अरविद यादव मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें