विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह सहित तीन नेता भाजपा में शामिल

By JagranEdited By:
Published: Sat, 23 Oct 2021 11:36 PM (IST)

जागरण संवाददाता उरई जिले के पूर्व बसपा विधायक सहित तीन कद्दावर नेताओं ने शुक्रवार को ल

बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह सहित तीन नेता भाजपा में शामिल
बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह सहित तीन नेता भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता, उरई : जिले के पूर्व बसपा विधायक सहित तीन कद्दावर नेताओं ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी आगंतुक नेताओं का स्वागत किया। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा के जिला संगठन में खलबली मच गई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक समारोह में बसपा एवं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिनमें बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, माधौगढ़ से बसपा के गिरीश अवस्थी एवं पिरौना के कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में सम्मिलित करके पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। शामल नेताओं को निर्देश दिए गए कि जनसंपर्क के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। पूर्व विधायक छोटे सिंह वर्ष 2007 में कालपी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक चुने गए थे। बसपा में आस्था रखने की वजह से 2017 में भी वह चुनाव लड़े थे लेकिन दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि बसपा में कार्यकर्ताओं के प्रति बसपा सुप्रीमो का रवैया अच्छा नहीं है। वफादारी के बाद भी उनका सम्मान नहीं किया जाता। गरीबों के हितार्थ पार्टी में कार्य नहीं किए जाते। इस वजह से उन्होंने बसपा से नाता तोड़ लिया। भाजपा की नीतियों के मुताबिक काम करके पार्टी को मजबूत बनाएंगे। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 2017 में बसपा से चुनाव लड़े गिरीश अवस्थी ने भी कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा।