Move to Jagran APP

मजदूर ने शौचालय में फांसी लगा दी जान

संवाद सहयोगी, जालौन : कृषि उत्पादन मंडी परिसर में मजदूर ने संदिग्ध हालात में शौचालय में फांसी

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 04:59 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 04:59 PM (IST)
मजदूर ने शौचालय में फांसी लगा दी जान
मजदूर ने शौचालय में फांसी लगा दी जान

संवाद सहयोगी, जालौन : कृषि उत्पादन मंडी परिसर में मजदूर ने संदिग्ध हालात में शौचालय में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि किस वजह से मजदूर ने जान दी, इसकी तहकीकात की जा रही है।

loksabha election banner

गल्ला मंडी परिसर में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जिसमें बाहर के मजदूर काम कर रहे हैं। यहीं पर पत्नी के साथ झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ककरैली निवासी रहीस कुमार कुशवाहा (30) पुत्र छोटेलाल काम करता था। सोमवार दोपहर में एकाएक वह गायब हो गया। जिसकी तलाश की जाने लगी। गल्ला मंडी परिसर में स्थित शौचालय में फांसी के फंदे पर लटकता उसका शव मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

चार साल पहले हुआ था विवाह

रहीस का चार वर्ष पहले द्रोपदी कुशवाहा से साथ विवाह हुआ था। दोनों के अभी कोई संतान नहीं थी। पत्नी द्रोपदी ने जैसे ही फांसी के फंदे पर लटका शव देखा, पछाड़ खाकर गिर गई। साथी मजदूर महिलाओं ने किसी प्रकार उसे दिलासा देने की कोशिश की। पति की मौत के बाद उसका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि हर बिन्दु पर जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.