तेज रफ्तार टेंपो पलटा, सात घायल
थाना क्षेत्र के इटौरा-काशीखेड़ा मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। जिससे उसमें बैठी सवारियों में सात लोग घायल हो गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।
संवाद सूत्र, आटा/इटौरा : थाना क्षेत्र के इटौरा-काशीखेड़ा मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। जिससे उसमें बैठी सवारियों में सात लोग घायल हो गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। एक टेंपो का अचानक एक्सल टूट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे की वजह टेंपो का एक्सन टूटना बताई जाती है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्राम कुसमरा निवासी 40 वर्षीय मंगल पुत्र दुलीचंद्र, उसकी 37 वर्षीय पत्नी कुसमा, 11 वर्षीय पुत्री आशी और 58 वर्षीय पिता दुलीचंद्र कालपी जा रहे थे। साथ में सरीला निवासी 38 वर्षीय रफीक पुत्र रसीद और उसकी पुत्री आसमा, पुत्र साहिल भी कालपी जा रहे थे। तभी बर्फ फैक्ट्री के पास अचानक टेंपो का एक्सल टूट गया। जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और पलट गया। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए, जिसमें मंगल और रफीक की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।