Move to Jagran APP

धार्मिक भावनाओं का रखा गया ख्याल

संवाद सहयोगी, कालपी : पुलिस प्रशासन की अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर मे अधूरे हाईवे पर सवि

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 07:06 PM (IST)
धार्मिक भावनाओं का रखा गया ख्याल
धार्मिक भावनाओं का रखा गया ख्याल

संवाद सहयोगी, कालपी : पुलिस प्रशासन की अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर मे अधूरे हाईवे पर सर्विस लेन व ओवर ब्रिज निर्माण मे बाधक बने नगर के चार धार्मिक स्थलों को जेसीबी व पोकलैंड मशीनों से शांति पूर्वक ध्वस्त कर दिया। हालांकि प्रशासन ने लोगों की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखा।

loksabha election banner

अभियान सफल हो इसके लिए पहले प्रार्थना की गई। सभी की निगाह आस्था के प्रमुख केंद्र रहे दुर्गा मंदिर पर टिकी थी। कुछ देर में ही दुर्गा मंदिर का मठ जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत न हो इसलिए मां दुर्गा की प्रतिमा को नहीं छेड़ा गया। इसके बाद मशीनें शहर के सबसे संवेदनशील फुलपावर चौराहे पर पहुंची जहां पर तकी मस्जिद को भी गिराने का काम शुरू हुआ। यहां पर भी प्रशासन ने संजीदगी दिखाते हुए पूरी कोशिश की कि लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित न हों। मुस्लिम समाज के लोगों की मांग पर प्राचीन मजार को ध्वस्तीकरण से बचा दिया गया। इस ध्वस्तीकरण की कार्यवाही मे पूरा चौराहा एक मैदान में तब्दील हो गया। इसके बाद आर्यकन्या इण्टर कालेज के पीछे स्थित मजार को भी ढहा दिया गया जिसके बाद पहले से निश्चित खानकाह शरीफ के हाईवे की और का हिस्सा ढहा दिया गया। वहीं दुर्गा मंदिर से लेकर खानकाह तक रास्ते मे जो भी स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण था पूरा प्रशासन ने साफ करवा दिया।

-----------

सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा

आपरेशन सहयोग को चलाने के लिये प्रशासन किसी प्रकार को रिस्क नही लेना चाह रहा था। सुरक्षा के लिहाज से नगर का पूरा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा वही नगर के सभी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, क‌र्फ्यू के जैसे हालात शहर मे दिखाई पड़े मेडिकल स्टोर व चाय की दुकाने तक बंद रहीं। वही बाजार में तो लोग कही पर दिखाई नहीं दे रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.