अयोध्या की तरह आज जगमग होगा रामलला मंदिर
हम लोग पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूमकर लोगों को
संवाद सहयोगी, कोंच(जालौन):राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर अयोध्या की ही तरह ही नगर क ा प्राचीन रामलला मंदिर भी जगमग होगा। यहां पर एक सप्ताह से झूला उत्सव का आयोजन चल रहा है। शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ आतिशबाजी कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
नगर के मध्य स्थित रामलला सरकार का मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र हैं। मंदिर के प्रांगण में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता था। इस मंदिर पर रानी के गुरू महंत के रूप में विराजमान थे। झांसी में जब अंग्रेजों ने आक्रमण किया तब रानी इसी मंदिर में आई थीं। इस मंदिर से एक सुरंग भी झांसी के किले तक जाया करती थी, जो वर्षों पूर्व बंद कर दी गई। रामलला सरकार के इस प्राचीन मंदिर पर झूला उत्सव मनाया जाता है। मंदिर में विराजमान रामलला झूले पर विराजमान किए जाते हैं और दूरदराज से श्रद्धालु आकर भजन कीर्तन करते हैं। मंदिर के महंत रघुनाथ दास बताते हैं कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की बेहद खुशी है। मंदिर में दीपोत्सव होगा। अपील की है कि सभी लोग अपने घरों में भी दीप जलाएं।