प्रिया को कैफी आजमी सम्मान
जागरण संवाददाता, उरई : शहर की युवा कवियत्री प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम को उनकी साहित्यिक सेवा
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 11:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता, उरई : शहर की युवा कवियत्री प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रयागराज की साहित्यिक संस्था गुफ्तगू द्वारा कैफी आजमी सम्मान से सम्मानित करेगी। 6 जनवरी को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
गुफ्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी ने पत्र जारी कर उन्हें यह सूचना दी है। दिव्यम इस समय जूनियर स्कूल मिनौरा कालपी में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उनका रुझान बचपन से ही साहित्य की ओर रहा है। इससे पहले इनको सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, सारस्वत सम्मान, काव्यश्री सम्मान भी मिल चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें