Move to Jagran APP

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे सीओ

संवाद सहयोगी, जालौन : पुलिस में उत्कृष्ट सेवा के लिए सीओ जालौन को राष्ट्रपति सम्मान के लिए चुना

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 11:29 PM (IST)
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे सीओ
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे सीओ

संवाद सहयोगी, जालौन : पुलिस में उत्कृष्ट सेवा के लिए सीओ जालौन को राष्ट्रपति सम्मान के लिए चुना गया है। जिनको राज्यपाल पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

loksabha election banner

सीओ संजय कुमार शर्मा ने जालौन सीओ के रूप में 2 जनवरी 2017 को पद ग्रहण किया था। दो वर्ष के दौरान उनके कार्य ने उनकी एक अलग पहचान बनाई है। 1988 में प्लाटून कमांडर के रूप में सरकारी सेवाओं में आए तथा 1997 में निरीक्षक के रूप में पदोन्नत हुए। 2014 में पहली बार पुलिस उपाधीक्षक बने। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति सम्मान के लिए चुना गया। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पिता आरएन शर्मा को 1981 में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में लखनऊ में कार्यरत होने के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति सम्मान के लिए चुना गया था। राज्यपाल उन्हें एक कार्यक्रम में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.