Move to Jagran APP

पुलिस ने भूमि विवाद में हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्ररामपुरा हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिस आलाकत्ल से प्रहार किया गया था उसको भी पकड़े गए अभियुक्तों ने बरामद करवा दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 06:26 AM (IST)
पुलिस ने भूमि विवाद में हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने भूमि विवाद में हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, रामपुरा : भूमि विवाद में हुए संघर्ष के दौरान कुल्हाड़ी के वार कर किसान की हत्या करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल किसान के बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में गुरुवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी चली थी। जिसमें एक पक्ष के पक्ष बादशाह सिंह पुत्र मुंशी सिंह व उसका बेटा शिवसंपत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको सीएचसी से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने के पहले ही बादशाह सिंह ने दम तोड़ दिया था। शिव संपत की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के पुत्र योगेंद्र सिंह भदौरिया ने घटना वाले ही दिन दूसरे पक्ष के चंदन सिंह, सतेंद्र सिंह व पुष्पराज सिंह पुत्रगण हरदेव सिंह तथा चन्द्रभान सिंह पुत्र कल्लू सिंह व नीलेश सिंह पुत्र पुष्पराज सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था।

भागने की फिराक में थे खड़े, दबोचे गए

इंस्पेक्टर रामपुरा बीपी मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपित चंदन सिंह तथा पुष्पराज सिंह पुत्रगण हरदेवसिंह को सोमवार को जगम्मनपुर इलाके में कंजौसा पुल के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद करवाया। टीम में कांस्टेबल सर्वेश कुमार व राहुल कुमार तथा चालक रवि कुमार शामिल रहे। उक्त दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.