कांशीराम के दिखाए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता उरई बहुजन समाज पार्टी के संस्था
जागरण संवाददाता, उरई : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने उनको याद किया। चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बहुजन नायक के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को रघुवीर धाम में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य सेक्टर प्रभारी चित्रकूट, झांसी मंडल लालाराम अहिरवार ने इस मौके पर कहा कि दबे व कमजोर की आवाज बनकर कांशीराम ने अधिकार दिलाने का काम किया। उन्होंने बताया कि संघर्ष से ही कुछ पाया जा सकता है। इसी का नतीजा है कि आज हम लोग इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को कांशीराम के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने कहा कि जो मिशन कांशीराम ने शुरू किया था उसे हरहाल में पूरा करना है। दबे कुचले लोग संगठित होकर ही अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर ब्रजेश जाटव, राजेश जाटव, मनोज कुमार, रफीउद्दीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।