विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उरई के कुम्हारों की बदली कला, मयूर-कमल के डिजाइनर रंग-बिरंगे दीये खूब भा रहे... घंटों तक जलेंगे

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:19 PM (IST)

दीपावली के लिए उरई के कुम्हारों ने मयूर, कमल और मंदिर जैसे आकर्षक डिजाइन वाले दीये बनाए हैं, जो सामान्य दीयों से अधिक समय तक जलते हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कुम्हारों ने मयूर, कमल आकार के डिजाइनर दीये बनाए।

  2. ये दीये सामान्य से दो घंटे अधिक समय तक जलते हैं।

  3. बाजार में रंग-बिरंगे डिजाइनर दीयों की खूब मांग है।

जागरण संवाददाता, उरई। दीपावली का पर्व है और मुख्य बाजार से लेकर रोड के किनारे तक माटी की दियाली से लेकर बड़े सेरवा तक खूब सजे हैं। बदले समय के साथ कुम्हारों ने भी अपने चाक की चाल बदल दी है।

अब साधारण दिये ही नहीं बल्कि मयूर के आकार, कमल के फूल के आकार के साथ और भी कई डिजाइन के दिये हैं। यह इतनी गहरे हैं कि सामान्य दिए से दो घंटा देर तक जलते रहेंगे। मंदिर वाले दीया (एंटीक दीया भी हैं।

यह छोटे मंदिर के आकार के होते हैं, जिनके ऊपर एक छोटी छतरी होती है। इससे हवा या बारिश में भी दीपक नहीं बुझता और धुआं छतरी के जरिए ऊपर निकल जाता है।

डिजाइनर और पेंट किए हुए दीया भी मिल रहे हैं। कुम्हारों द्वारा बनाए गए मयूर (मोर), कमल के फूल, और पत्तियों के आकार वाले दीये काफी पसंद किए जा रहे हैं।

दियाली आदि का काम करने वाले कुम्हार रमाशंकर कहते हैं कि दो माह से दीपावली की तैयारी कर रहे हैं। डिजाइन वाले दिये तैयार करने में समय लगता है लेकिन बाजार में अब इन्हें लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। रंग बिरंग दिये तीन रुपये प्रति पीस से लेकर पांच रुपये तक में बिक रहा है।

कमल के आकार का, मोर और अन्य की तरह के दिये तैयार किए हैं। बड़े दीपक अधिकतक सादे ही हैं। इस समय बाजार में खूब ग्राहक आ रहे हैं। गृहणी दीपाली कहती हैं कि रुई, दियाली और मोमबत्ती की खरीदी कर चुके हैं। डिजाइन वाले पचास दिये लिए हैं। पचास सादी दियाली खरीदी हैं। अब अन्य सामग्री की खरीदी करनी बाकी है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ चौमुखी दीया काफी नहीं, यम के दीपक में ये 2 चीजें होंगी तभी मिलेगा अकाल मृत्यु से छुटकारा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।