विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेढ़ किमी कच्ची सड़क से आवागमन में होती असुविधा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 13 Oct 2021 05:29 PM (GMT+05:30)

संवाद सहयोगी माधौगढ़ ग्राम अकबरपुरा के लिए पक्का मार्ग न होने से ग्रामीणों को आने जाने के

डेढ़ किमी कच्ची सड़क से आवागमन में होती असुविधा
डेढ़ किमी कच्ची सड़क से आवागमन में होती असुविधा

संवाद सहयोगी, माधौगढ़ : ग्राम अकबरपुरा के लिए पक्का मार्ग न होने से ग्रामीणों को आने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गांव में जाने के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है जिससे ग्रामीणों को बरसात में ड़ेढ़ किमी सड़क न होने से 12 किमी का चक्कर लगाकर गांव जाना पड़ता है।

ब्लाक क्षेत्र के ग्राम अकबरपुरा आने जाने के लिए बेनीपुरा तक डेढ़ किमी कच्ची सड़क भारी परेशानी का सबब बनी हुई है। माधौगढ से बेनीपुरा गांव तक तीन किमी पीडब्ल्यूडी ने पक्का मार्ग बना दिया था लेकिन डेढ़ किमी अकबरपुरा तक कच्ची सड़क होने से ग्रामीणो को माधौगढ़ तक आने जाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इधर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को कीचड़ युक्त कच्ची सड़क होने से निकलना मुश्किल होता है। बरसात के दिनों में रजपुरा-मिहौनी होते हुए 12 किमी दूरी का चक्कर लगाकर लोगों को माधौगढ़ जाना पड़ता है। जबकि बेनीपुरा गांव होते हुए मात्र पांच किमी की ही दूरी है। बडे-बडे अधिकारी व जनता प्रतिनिधि गांव में उसी कच्ची सड़क से होकर गांव अकबरपुरा जाते हैं। अगर डेढ़ किमी सड़क बेनीपुरा से अकबरपुरा तक बन जाती तो आने जाने में सहूलियत हो जाती।

---------------------- माधौगढ से बेनीपुरा गांव तक पक्की सड़क मार्ग है लेकिन अकबरपुरा गांव तक डेढ़ किमी कच्ची सड़क होने से बरसात के महीनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर पक्की सड़क बन जाए तो आने-जाने की सुविधा मिल जाएगी।

धर्मेंद्र सिंह बरसात के दिनों में ग्रामीणों को 12 किमी की दूरी रजपुरा मिहौनी होते हुए माधौगढ़ बाजार अन्य कामों के लिए जाना पड़ता है। अगर बेनीपुरा से अकबरपुरा तक डेढ़ किमी पक्की सड़क बन जाए तो कम दूरी पड़ती है और आने जाने की सुविधा हो जाएगी।

बृजपाल सिंह

------------------

बेनीपुरा से लेकर अकबरपुरा गांव तक डेढ़ किमी कच्ची सड़क को पक्की सड़क बनाने के लिए पत्र लिखकर उच्चाधिकारियोंको भेजा जाएगा। जिससे लोगों की असुविधा को देखते हुए सड़क बनवाई जा सके।

शालिकराम, एसडीएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।