नोडल अधिकारी ने एल-1 अस्पताल का किया निरीक्षण
जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ती देख
जागरण संवाददाता, उरई : जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ती देख रविवार को जायसवाल क्लासिक होटल को एल-1 अस्पताल में तबदील किया गया। जिसका निरीक्षण कर नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भारत विकास परिषद के सहयोग की सराहना की।
कोविड-19 मरीजों के लिए बनाए गए नए एल-1 अस्पताल का नोडल अधिकारी पवन कुमार ने निरीक्षण किया। रविवार को बनाए गए नए एल-1 जायसवाल क्लासिक अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे। व्यवस्थाओं को देख सराहना की। एल-1 अस्पतालों के मुख्य इंचार्ज डॉ. संजीव प्रभाकर ने नोडल अधिकारी को बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा दो वार्ड तैयार किए गए हैं। इसके बाद सहयोगी संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया। मधुवन विला प्रभारी डॉ. कुशल किशोर, भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया, भूपेंद्र गुप्ता, डॉ संजीव गुप्ता, डॉ. आलोक पुरवार, आशीष सेठ, संतोष गुप्ता अमखेड़ा, कुलदीप गुप्ता, मनोज सेठ कोटरा आदि उपस्थित रहे।