Move to Jagran APP

वध के लिए प्रतिबंधित पशु की हत्या कर धर्मस्थल के पास फेंका

इतनी बेरहमी से गाय के कत्ल की। वारदात देखइतनी बेरहमी से गाय के कत्ल की। वारदात देखइतनी बेरहमी से गाय के कत्ल की। वारदात देखइतनी बेरहमी से गाय के कत्ल की। वारदात देखइतनी बेरहमी से गाय के कत्ल की। वारदात देखइतनी बेरहमी से गाय के कत्ल की। वारदात देखइतनी बेरहमी से गाय के कत्ल की। वारदात देखइतनी बेरहमी से गाय के कत्ल की। वारदात देख

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 06:22 AM (IST)
वध के लिए प्रतिबंधित पशु की हत्या कर धर्मस्थल के पास फेंका

संवाद सहयोगी, कालपी : अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश में पहले वध के लिए प्रतिबंधित पशु की हत्या की, फिर उसका शव धर्मस्थल के पास फेंक दिया। इसकी जानकारी पर बजरंग दल कार्यकर्ता जुट गए और दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। तनाव के हालात बनने पर एडीएम, एएसपी और सीओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। अधिकारियों ने तीन दिन में घटना के राजफाश का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

मोहल्ला मिर्जामंडी निवासी पप्पू यादव के बाड़े से रविवार रात पशु गायब हो गया। उसकी तलाश शुरू की तो सोमवार सुबह दूसरे पक्ष के धर्मस्थल के पास उसका शव मिला। जानकारी पर बजरंग दल के नगर संयोजक दीपक शर्मा व हिदू जागरण मंच के नीलाभ शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने पहुंचकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया कि पशु की हत्या बाहर करने के बाद शव धर्मस्थल के पास फेंका गया है। इस पर हिदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़कने लगे और नारेबाजी शुरू कर दी। तनाव पूर्ण हालात बनते देख एडीएम पीके सिंह, एएसपी डा. अवधेश सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और तीन दिन में घटना के राजफाश का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण में शव के पास ही पोटली में पशुओं का वध करने वाले हथियार भी मिले हैं। जांच की जा रही है।

विधायक भी पहुंचे

सूचना पर विधायक नरेंद्र सिंह जादौन भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। बजरंग दल के नगर संयोजक दीपक शर्मा ने कहा कि एक माह पूर्व पुलिस को इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वध के लिए प्रतिबंधित पशु की हत्या किए जाने की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। हिदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला ने कहा कि अराजकतत्वों ने नगर का माहौल बिगाड़ने के लिए साजिश रची है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने रात के वक्त पुलिस गश्त की भी मांग की है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.