मिट्टी रोक रही वाहनों का रास्ता, सात घंटे हाईवे जाम
उरई औरैया मार्ग पर फोर लेन के कार्य में में बड़ी ही शिथिलता वरती जा रही है यहीं कारण है कुठौद से लेकर शेरगढ़ पुल तक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वेमौसम बरसात की वजह से भी बहुत परेशानी हो रही है आये दिन जाम का सामना करना पड़ता है।आज सुबह चार बजे से जाम लग गया जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी भीषण सर्दी में लोग परेशान रहे बड़ी मशक्कत कर पुलिस दस बजे जाम खुलवाया गया
संवाद सूत्र, कुठौंद : जालौन-औरैया हाईवे पर निर्माणाधीन फोरलेन के चलते जाम रोज की परेशानी बन रहा है। हाईवे पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। इससे भारी वाहनों के पहिए फंस जाते हैं और देखते ही देखते वाहनों की कतार लग जाती है। कई जगह मिट्टी दलदल का रूप ले चुकी है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे लगा जाम दोपहर 12 बजे तक परेशानी का सबब बना रहा। दोनों ओर लगे जाम में बड़ी संख्या में ट्रकों के साथ कई टूरिस्ट बसें और निजी वाहन फंस गए। उनमें बैठी महिलाएं और बच्चों का सर्दी से हाल बेहाल हो गया।
जालौन-औरैया हाईवे पर फोरलेन का कार्य हदरुख तक पूरा कर लिया गया है। इसके बाद कस्बे और शंकरपुर के बीच सड़क को उखाड़ दिया गया है। इसकी भराई के लिए मिट्टी डाली जा रही है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। इसमें आए दिन भारी वाहन फंस जाते हैं और दोनों ओर जाम लग जाता है। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक शंकरपुर के पास मिट्टी में फंस गया। इसके बाद दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया। काफी लंबा जाम लग गया। सुबह के वक्त सर्दी होने से जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत करके जाम खुलवाया। जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वाहनों का रेंगना शुरू हुआ। धीमी गति बन रही परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन निर्माण में काफी धीमी गति से कार्य हो रहा है। इससे लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। दुकानदार अखिलेश, अजय व सुरेश आदि ने बताया कि कई बार फोरलेन निर्माण इकाई के अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने को कहा गया, लेकिन वह अपनी मर्जी से कार्य कर रहे हैं। इससे कार्य में काफी विलंब हो रहा है।