औषधीय खेती से होगा किसानों को मुनाफा
ग करेगी। परीक्षा से संबंधित सामग्री जिला विद्यालय निर
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:11 AM (IST)
जासं, उरई : केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौध संस्थान के द्वारा प्रायोजित बुंदेलखंड परियोजना के तहत किसानों की आय को बढ़ाने के लिए औषधीय खेती से संबंधित बीजों का वितरण किया गया।
परियोजना प्रमुख डॉ. आरके श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में संस्थान के रवि कुमार तिवारी ने कई किसानों को रोपण के लिए लेमन ग्रास, पामारोज की पौध और बीज वितरित किए। कृषकों को बताया कि सगंध खेती यहां के लिए काफी अच्छी रहेगी। यहां की जलवायु भी इसके अनुकूल है। लेमन ग्रास और पामारोज ऊसर बंजर भूमि पर पैदा की जा सकती है। नीबू जैसी महक होने की वजह से इसको पशु भी नहीं खाते हैं। एक एकड़ में पचास से साठ हजार तक का मुनाफा किसान कमा सकते हैं। परियोजना सहायक ने बताया कि संस्थान किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें