योग शिविर का शुभारंभ
उरई पतंजलि योग पीठ द्वारा 5 दिवसीय निश्शुल्
उरई : पतंजलि योग पीठ द्वारा 5 दिवसीय निश्शुल्क योग शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम राठ रोड पर चल रहा है जिसका शुभारंभ एडीएम प्रमिल कुमार ने किया। यह शिविर 18 से 22 अक्टूबर तक चलेगा। यह जानकारी योगाचार्य शैलेंद्र आर्य ने दी। वि. वेबिनार में घरेलू हिसा पर हुई चर्चा
उरई : गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य दलवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय कैंपस में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए मिशन शक्ति पखवाड़ा 17 से 25 अक्टूबर तक चल रहा है जिसके तहत वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. कुमारेंद्र सिंह सेंगर ने लैंगिग समानता व घरेलू हिसा पर चर्चा की। वि. अपराधों पर घटनाओं पर रोक लगाए सरकार
उरई : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की मौजूदगी में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें कहा गया कि प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रदेश सरकार इसे रोकने में नाकाम है। सरकार को इन पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए। वि. पीएम आवास दिलाने की मांग
उरई : ग्राम अकनीवा निवासी विजयराम, प्रियंका, अनीता, रूबी, विनीता, ग्राम कैमरा निवासी कल्पना, माधुरी, पिकी, किशुन प्रसाद, मुमताज, नीलम, दुर्गा, सुरेश, ग्राम शाहजहांपुर निवासी पप्पू देवी, राजपाल, प्रियंका देवी, मीरा देवी, मालती सहित कई लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्हें पात्र होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। जबकि प्रधान ने सुविधा शुल्क लेकर कई अपात्रों को योजना का लाभ दिया है। मामले की जांच करायी जाए। वि.