जालौन के कुणाल जाटव ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3.17 सेकंड में टाइप कर दी इंग्लिश अल्फाबेट्स
जालौन के कुणाल जाटव ने अंग्रेजी वर्णमाला को 3.17 सेकंड में टाइप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। कक्षा 11 ...और पढ़ें

छात्र का उत्साहवर्धन करते प्रधानाचार्य
HighLights
कुणाल जाटव ने 3.17 सेकंड में अंग्रेजी वर्णमाला टाइप की।
उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
जालौन के छात्र ने तोड़ा 3.25 सेकंड का पिछला रिकॉर्ड।
जागरण संवाददाता, जालौन। प्रतिभा और तकनीक के क्षेत्र में नगर के छात्र कुणाल जाटव ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। डिवाइन मर्सी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाले कुणाल ने अंग्रेजी वर्णमाला को महज 3.17 सेकंड में टाइप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने 3.25 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
कुणाल की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अलारमेश ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुणाल मोहल्ला बघौरा के रहने वाले है। उनके पिता संतोष कुमार जाटव सरकारी शिक्षक हैं। मां गृहिणी हैं।
कुणाल की कंप्यूटर और तकनीक के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह लगातार अभ्यास के जरिए अपनी क्षमता को निखार रहे हैं। उन्होंने खेलों से जुड़े कई साफ्टवेयर भी बनाए हैं। उनकी रुचि केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह तकनीकी क्षेत्र में नए प्रयोग कर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।
कुणाल भविष्य में टेक आंत्रप्रेन्योर बनकर अपना बड़ा उद्यम खड़ा करना चाहते हैं। उनका लक्ष्य तकनीक के क्षेत्र में नए विचारों और प्रयोगों के जरिए आगे बढ़ना है।
यह भी पढ़ें- गलत सेंटर पहुंचने पर रोने लगी PET अभ्यर्थी, बाराबंकी पुलिस ने 9 मिनट में 13 KM का सफर तय कर सही केंद्र तक पहुंचाया
