विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गलत सेंटर पहुंचने पर रोने लगी PET अभ्यर्थी, बाराबंकी पुलिस ने 9 मिनट में 13 KM का सफर तय कर सही केंद्र तक पहुंचाया

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:25 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 12:33 PM (IST)

बाराबंकी में पीईटी परीक्षा के लिए गलत केंद्र पर पहुंची दिव्या को यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज नौ मिनट में 13 किलोमीटर दूर सही केंद्र पर पहुंचाया।

देवा के जीजीआईसी में अभ्यर्थियों संग टीएसआई

देवा के जीजीआईसी में अभ्यर्थियों संग टीएसआई

HighLights

  1. गलत परीक्षा केंद्र पहुंचने पर रोने लगी पीईटी अभ्यर्थी दिव्या।

  2. यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मदद की।

  3. नौ मिनट में 13 किमी दूर सही केंद्र पर पहुंचाया।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। परीक्षा केंद्र की गलतफहमी अमेठी की दिव्या पर भारी पड़ने लगी, लेकिन यातायात पुलिस की तत्परता ने उनका एक साल बर्बाद होने से बचा लिया। शहर के जीजीआईसी केंद्र पहुंची दिव्या को जब पता चला कि उनका परीक्षा केंद्र देवा के छपरा स्थित विद्यालय में है तो वह रोने लगीं।

तत्काल टीएसआई राम यतन यादव ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाया और हूटर बजाते हुए एनाउंसमेंट कर महज नौ मिनट में 13 किलोमीटर का सफर तय कर लिया। प्रवेश का समय समाप्त होने से एक मिनट पहले दिव्या को परीक्षा केंद्र पहुंचा दिया।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान जीजीआईसी नाम की गलतफहमी में तमाम अभ्यर्थी शहर स्थित जीजीआईसी पहुंच गए थे। इनमें हरख और निंदूरा जैसे दूरस्थ केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी शामिल थे। ऐसे में परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस की बनाई योजना कारगर साबित हुई।

टीएसआई ने सभी परीक्षा केंद्रों के नाम वाले पोस्टर लगाकर 10-10 पुलिसकर्मियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया था। इनकी मदद से गलत केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थियों को सही रास्ता बताकर समय से रवाना किया गया।

दिव्या को नौ मिनट में केंद्र तक पहुंचाने की तत्परता दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। दूसरी पाली में यह सिलसिला जारी रहा और अमेठी व सुलतानपुर की तीन अभ्यर्थियों को नगर में मुंशीगंज स्थित जीजीआईसी से देवा छपरा जीजीआईसी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर के हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र बने मिसाल, 12 किमी दूर PET अभ्यर्थी को सेंटर तक पहुंचाया; एसपी से मिलेगा इनाम