जालौन में घर में मट्ठा बनाते समय कटा तार बना काल, करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
उरई के करसान गांव में मट्ठा बनाते समय बिजली के तार से करंट लगने से एक महिला की मौत हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
महिला घर में मट्ठा बनाते समय करंट की चपेट में आई।
तार कटा होने से बिजली की मशीन में आया था करंट।
पति अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
जागरण संवाददाता, उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करसान में शनिवार की सुबह नौ बजे के लगभग महिला घर में इलेक्ट्रिक मशीन से मट्ठा बनाते समय तार कट होने से वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह बेसुध हो गई। कुछ देर में पति घर आए तो जानकारी होने पर उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ग्राम करसान निवासी 38 वर्षीय संजू देवी पत्नी बलवीर पाल घर में भैंस रखकर दूध बेचने का काम करती थी। पति भी खेती किसानी के साथ दूध के काम में सहयोग करते थे। शनिवार की सुबह घर में बिजली से चलने वाली मशीन से मट्ठा बना रही थी। इसी दौरान उसे मशीन में तार कटा होने से उसमें करंट आ गया जिसकी वह चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ी।
गांव में गया पति कुछ देर में घर लौटा तो देखा कि पत्नी बेसुध पड़ी है। उसे तुरंत मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। महिला के दो बच्चों में 15 वर्षीय शिवा व 13 वर्षीय शिवानी हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने उप निरीक्षक को भेजा था। बताया कि महिला की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी।
