विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन में एक दिन की थानेदार बनते ही एक्शन में दिखी 11वीं की छात्रा कशिश वर्मा, अपहरण के मामले में दर्ज किया मुकदमा

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:45 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 12:49 PM (IST)

मिशन शक्ति के तहत जालौन में 11वीं की छात्रा कशिश वर्मा एक दिन की कोतवाली प्रभारी बनीं। उन्होंने अपहरण के ...और पढ़ें

कोतवाली में एक दिन की प्रभारी बनीं कशिश वर्मा

कोतवाली में एक दिन की प्रभारी बनीं कशिश वर्मा

HighLights

  1. कशिश वर्मा एक दिन के लिए बनीं सदर कोतवाली प्रभारी।

  2. अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर गश्त बढ़ाने के निर्देश।

  3. मिशन शक्ति के तहत अन्य छात्राएं भी बनीं थाना प्रभारी।

जागरण संवाददाता, जालौन। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत राजकीय इंटर कॉलेज की 11 की छात्रा कशिश वर्मा को जब एक दिन के लिए सदर कोतवाली प्रभारी बनाया गया तो उसने एक किशोरी को ले जाने की शिकायत सुनी। जिस पर हस्ताक्षर कर मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह से कहा कि रात के समय बाजार में पिकेट ड्यूटी में सिपाही बढ़ाए जाएं।

राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा कशिश वर्मा के पिता सुरेंद्र कुमार एक कंपनी में काम करते हैं। मां विनीता गृहणी हैं। कशिश कक्षा में मॉनीटर हैं और सभी के साथ शिष्ट व्यवहार करती हैं। इसी को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया गया।

शुक्रवार सुबह 10 बजे उन्हें प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने अपनी सीट पर बैठाकर एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक बनाया। कशिश ने अपहरण के मामले में वीर सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही दो अन्य शिकायतों को निस्तारण निस्तारण के लिए कहा।

नैंसी ने दिए मामले में जांच के आदेश

वहीं राजकीय इंटर कॉलेज डकोर की कक्षा 12 की छात्रा नैंसी के पिता किसान हैं। उसे डकोर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने नैंसी का स्वागत कर अपनी कुर्सी पर बैठाया और शिकायतें सुनने का मौका दिया।

जिला हमीरपुर थाना राठ निवासी सतीश सिंह ने शिकायत कर बताया कि उसकी ससुराल कुसमिलिया गांव में बच्चों से मिलने आए थे, तभी पत्नी सोनू से विवाद हो गया और उनकी बाइक छीन ली। नैंसी ने जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। नैंसी के पिता किसान हैं और गांव में खेती करते हैं।

पायल राठौर बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

राजा चित्तर सिंह जूदेव बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा पायल राठौर को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। जगम्मनपुर निवासी मनीष राठौर की पुत्री पायल कक्षा 11 की छात्रा हैं। थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी केपी सरोज ने पायल को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद पायल ने थाने का भ्रमण कर सीसीटीएनएस, आईजीआरएस सहित विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही तीन शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर 10वीं छात्रा रिया यादव को मिला खास तोहफा, एक दिन के लिए बनी संभल की DIOS