विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खराब सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर लगाया जाम, अधिकारियों के आश्वासन पर माने

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 17 Oct 2026 03:36 AM (IST)

जालौन में ग्रामीणों ने अंत्येष्टि स्थल तक खराब सड़क के विरोध में शव रखकर जाम लगाया। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुला और जल्द समस्या समाधान का वादा किया गया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जालौन में ग्रामीणों ने खराब अंत्येष्टि स्थल सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

  2. अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द सड़क समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

  3. ग्रामीण चार साल से सड़क निर्माण के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे।

जागरण संवाददाता, जालौन। अंत्येष्टि स्थल तक की खराब सड़क बनवाने के लिए ग्रामीण शुक्रवार को ढाई किलोमीटर पैदल चले और शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। एसडीएम अभिनव कुमार यादव और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण माने। 38 वर्षीय पिंटू वर्मा की गुरुवार रात कैंसर की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर ग्रामीण निकले तो सड़क व चकरोड जर्जर होने के साथ अंत्येष्टि स्थल पर भी पानी भरा मिला। वहां छाया की व्यवस्था और चबूतरा भी नहीं था। नाराज ग्रामीण शव लेकर कोंच-कैलिया बाईपास पहुंचे और सड़क जाम कर नारेबाजी की। अफसरों के आश्वासन पर पास में स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़ें- सारनाथ हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोला दीनानाथ से 2500 KG अवैध रसायन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों ने बताया कि चार साल से अधिकारियों, जनप्रतिनिणियों के यहां चक्कर लगा रहे पर सुनवाई नहीं हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद ने बताया कि जिले में 140 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार है। जल्द निर्माण कराया जाएगा।