विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर उरई डिपो की विशेष तैयारी, चलेंगी 103 रोडवेज बसें, महिलाओं को मुफ्त यात्रा के आदेश का इंतजार

Published: Sat, 22 Aug 2026 04:59 PM (IST)

रक्षाबंधन के लिए जालौन रोडवेज ने तैयारियां तेज कर दी हैं, उरई डिपो की सभी 103 बसें चलेंगी और अतिरिक्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उरई डिपो की सभी 103 बसें रूटों पर दौड़ेंगी।

  2. रक्षाबंधन पर झांसी-कानपुर समेत प्रमुख रूटों पर बसें बढ़ेंगी।

  3. महिलाओं को मुफ्त यात्रा के आदेश का इंतजार, सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, जालौन। रक्षाबंधन के पर्व में अब एक सप्ताह ही शेष है। भाई-बहन के इस खास त्योहार पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

डिपो की सभी 103 बसों को रूटों पर उतारने के साथ अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। यात्रियों का दबाव बढ़ने पर रिजर्व बसों को भी आन डिमांड चलाया जाएगा। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

रक्षाबंधन से पहले ही मायके जाने वाली महिलाओं और अन्य यात्रियों की संख्या बढ़ने लगती है। सबसे अधिक दबाव झांसी और कानपुर मार्ग पर रहने की संभावना है। इसे देखते हुए इन दोनों रूटों पर विशेष रूप से बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा औरैया, इटावा और दिल्ली मार्ग पर भी यात्रियों की मांग के अनुसार विशेष बसों की व्यवस्था रहेगी।

रोडवेज ने चालकों और परिचालकों को भी विशेष निर्देश जारी किए हैं। कुछ बसों को रिजर्व में रखा जाएगा, ताकि किसी मार्ग पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल रवाना किया जा सके। डिपो स्तर से बसों के फेरे और यात्रियों की भीड़ पर लगातार नजर रखी जाएगी।

महिलाओं को मुफ्त यात्रा का आदेश आने की उम्मीद

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक शासन स्तर से इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। रोडवेज अधिकारियों को उम्मीद है कि एक-दो दिन में आदेश जारी हो सकता है। आदेश मिलने के बाद उसके अनुसार महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

क्या कहते जिम्मेदार

रक्षाबंधन को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। डिपो की सभी 103 बसों को रूटों पर संचालित किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त फेरे लगवाने के साथ रिजर्व बसों को भी आन डिमांड चलाया जाएगा। झांसी, कानपुर, औरैया, इटावा व दिल्ली मार्ग के साथ ही जिस मार्ग पर जरूरत पड़ेगी वहां पर बसों को दौड़ाया जाएगा, ताकि पर्व पर यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

-केपी सिंह, उरई डिपो इंचार्ज

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रक्षाबंधन पर बहनों के लिए 850 रोडवेज बसें, 13 रूटों पर विशेष सुविधा

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त? दूर करें सारी कन्फ्यूजन और जानें शुभ समय, फलदायी मुहूर्त और राहुकाल की टाइमिंग