विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में रक्षाबंधन पर बहनों के लिए 850 रोडवेज बसें, 13 रूटों पर विशेष सुविधा

Published: Sat, 22 Aug 2026 02:54 PM (IST)

गोरखपुर में रक्षाबंधन पर बहनों की सुविधा के लिए 13 रूटों पर 850 रोडवेज बसें चलेंगी। इसके अतिरिक्त 100 बसें ...और पढ़ें

परिवहन निगम ने पूरी कर ली है तैयारी। जागरण

परिवहन निगम ने पूरी कर ली है तैयारी। जागरण

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर गोरखपुर में 850 रोडवेज बसें चलेंगी।

  2. 13 निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन होगा।

  3. अतिरिक्त 100 बसें आवश्यकतानुसार तैयार रहेंगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की अतिरिक्त सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र में 13 रूटों पर परिवहन निगम (रोडवेज) की 850 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा 100 बसें अतिरिक्त तैयार रहेंगी, जिन्हें आवश्यकतानुसार संचालित किया जाएगा। परिवहन निगम ने बस संचालन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह बताते हैं कि बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ रूट भी निर्धारित कर लिए गए हैं। बसों की मरम्मत आदि भी करा ली गई है। प्रयास किया जा रहा है कि रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को कोई असुविधा न हो।

बसों के निर्बाध संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों, सुपरवाइजरों और चालक-परिचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन के दिशा-निर्देश पर बसों का संचालन किया जाएगा।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

  • गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर : 150
  • गोरखपुर-रुद्रपुर : 50
  • पडरौना : 60
  • कसया-तमकुहीराज : 40
  • महराजगंज-ठुठीबारी : 40
  • सोनौली-फरेंदा : 100
  • सिद्धार्थनगर रूट : 30
  • बड़हलगंज रूट : 60
  • बस्ती रूट : 100
  • फैजाबाद- लखनऊ : 60
  • कानपुर - दिल्ली : 60
  • वाराणसी रूट : 60
  • प्रयागराज रूट : 40

यह भी पढ़ें- थाईलैंड से गोरखपुर में कौन भेज रहा ओजी गांजा, राष्ट्र विरोधी कनेक्शन की भी जांच