विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी, 19 लोग घायल

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Mon, 19 Oct 2026 12:38 PM (IST)

जालौन के कोंच क्षेत्र में जवारा विसर्जन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित 19 लोग घायल हो गए।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 19 श्रद्धालु घायल हुए।

  2. जवारा विसर्जन के लिए अक्षरा देवी मंदिर जा रहे थे।

  3. कोंच सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर।

जागरण संवाददाता, जालौन। कोंच तहसील क्षेत्र के कैलिया खुर्द से नवरात्र पर जवारा विसर्जन करने अक्षरा देवी मंदिर जा रही 30 श्रद्धालुओं की भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार सुबह करीब दस बजे खैराई-कनासी के बीच कच्चे मार्ग पर ऊंचा-नीचा होने से पलट गई।

वाहन में अधिकांश बच्चे व महिलाएं थीं। कोंच कोतवाली पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को कोंच सीएचसी लाया गया। हादसे में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में छह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

चिकित्सक के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। सरकार की सख्ती के बाद भी ट्रैक्टरों से सवारी लाने ले जाने का क्रम बंद नहीं हो रहा है। इसमें पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही भी दिख रही है।

कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम कैलिया खुर्द निवासी गया प्रसाद जाटव के यहां नवरात्र में जवारे बोये थे। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोटरा क्षेत्र के सैदनगर स्थित अक्षरा देवी मंदिर में उन्हें विसर्जन के लिए जा रहे थे।

ट्रैक्टर परिवार के ही ब्रजेंद्र चला रहे थे। चालक ने बताया कि वाहन की स्पीड बहुत कम थी। खैराई-कनासी के बीच कच्ची सड़क पर एक पहिया ऊंचाई पर पड़ जाने से संतुलन बिगड़ा और ट्रॉली पलट गई।

यह भी पढ़ें- जालौन में घर में मट्ठा बनाते समय कटा तार बना काल, करंट की चपेट में आने से महिला की मौत