विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

40 साल देश सेवा कर घर लौटे फौजी कृष्ण कुमार, जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर निकाला गया गाड़ियों का काफिला

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:43 AM (IST)

जालौन के छिरिया सलेमपुर निवासी फौजी कृष्ण कुमार 40 साल देश सेवा के बाद अपने गांव लौटे, जहां पूरे गाव ने उनका भव्य स्वागत किया।

सेवानिवृत्त फौजी कृष्ण कुमार का माला पहनाकर किया गया स्वागत

सेवानिवृत्त फौजी कृष्ण कुमार का माला पहनाकर किया गया स्वागत

HighLights

  1. फौजी कृष्ण कुमार 40 साल देश सेवा के बाद घर लौटे।

  2. ग्रामीणों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर उनका भव्य स्वागत किया।

  3. डीजे, बैंड-बाजे और काफिले के साथ गांव में प्रवेश।

संवाद सहयोगी, जालौन। महज 20 साल की उम्र में देश सेवा के जज्बे से घर छोड़कर सेना में भर्ती हुए छिरिया सलेमपुर निवासी कृष्ण कुमार 40 साल तक देश की सेवा करने के बाद जब अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उत्सव में डूब गया। गांव के बेटे की वापसी पर ग्रामीणों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्वागत किया, साथ में वाहनों का लंबा काफिला भी रहा।

ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी फौजी कृष्ण कुमार की पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र राहुल, योगेश व पुत्रियां रानी, रजनी व रुकमणि हैं, जिन सभी का विवाह हो चुका है।

गांव पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एकत्र हो गए। जैसे ही फौजी कृष्ण कुमार पहुंचे, ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर और देशभक्ति के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए स्वागत यात्रा को गांव लाया गया।

गांव पहुंचने पर प्रधान प्रतिनिधि आशु तिवारी ने उन्हें अपने घर बुलाकर फूल-माला से सम्मानित किया और देश सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान जयदीप तिवारी, रामकेश, वजीर सक्सेना, दीपक, पंकज, रवि सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जालौन: शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी ने मारा ताना, नाराज पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या