PET परीक्षा के लिए रोडवेज ने अलीगढ़ और झांसी रूट पर चलाईं 65 बसें चलाईं, जालौन जिले के अभ्यर्थियों को राहत
पीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज ने जालौन से अलीगढ़ और झांसी रूट पर 65 बसें चलाई हैं, साथ ही 20 बसें रिजर्व में रखी हैं।

HighLights
पीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज ने विशेष व्यवस्था की।
अलीगढ़ और झांसी रूट पर 65 बसें संचालित की गईं।
अतिरिक्त भीड़ के लिए 20 बसें रिजर्व में रखी हैं।
जागरण संवाददाता, जालौन। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली परीक्षा को देखते हुए उरई डिपो से एक दिन पहले से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
जिले के पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा अलीगढ़ में होनी है, जबकि महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए झांसी रूट पर जाना है। इसे देखते हुए दोनों मार्गों पर परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। इन दोनों रूटों पर 65 बसों का संचालन शुरू किया गया है। 20 बसों को रिजर्व में रखा गया है जिससे कि जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत चला दिया जाएगा।
जिले के पुरुष अभ्यर्थियों का केंद्र अलीगढ़ जिले में बनाया गया है। जिले के 21317 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने अलीगढ़ जाना है। तीन अलग-अलग दिवसों परीक्षा होनी है। 25 अक्टूबर को परीक्षा को देखते हुए उरई डिपो ने अलीगढ़ के लिए 25 बसों का संचालन शनिवार से शुरू कर दिया गया है।
सुबह की पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में जल्दी
महिला अभ्यर्थियों का केंद्र झांसी जिले में बनाया गया है। 111787 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगी। इस रूट पर 40 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। अलीगढ़ जाने के लिए विशेष रूप से परीक्षार्थी रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। सुबह की पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में जल्दी देखी गई। केंद्र दूर होने की वजह से भी परीक्षार्थियों को जल्दी रही। परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना है इसलिए अभ्यर्थी कोई गलती नहीं करना चाह रहे हैं।
प्रभारी एआरएम कृष्ण प्रताप ने बताया कि 20 बसों को रिजर्व में रखा गया है। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए इन बसों को भी संबंधित रूट पर संचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि झांसी के लिए 191 रुपये और अलीगढ़ के लिए 476 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी इससे अधिक किराया कतई न दें। अगर कोई परिचालक अधिक किराया मांगता है तो तुरंत इसकी शिकायत करें। बसों में भी यह नंबर लिखे गए हैं।
