UP MLC ELECTION 2026: जालौन के नियामतपुर में लंबी कतारों को देखकर बनाना पड़ा दूसरा बूथ
जालौन के नियामतपुर और कोंच में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
-1792757083068_m.webp)
नियामतपुर में मतदाताओं की लंबी कतारों को देखते हुए एक अतिरिक्त बूथ बनाया गया।
HighLights
नियामतपुर में लंबी कतारों के कारण दूसरा बूथ बना।
महेवा और चुर्खी बूथों पर भी मतदाताओं ने वोट डाले।
कोंच में स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
संवाद सूत्र, जागरण महेवा। स्नातक एमएलसी मतदान के लिए बूथ संख्या 244 नियामतपुर में मतदाताओं की संख्या 1225 थी। मतदान के लिए एक ही बूथ बनाए जाने से शाम 4 बजे तक मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। इसी बीच निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 3 बजे के लगभग दूसरा बूथ बनाया गया।
इसके बावजूद भी तीन बजकर 51 मिनट पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। चार बजे तक जो भी मतदाता लाइन में पहुंच गया उसे वोट डालने का अवसर दिया गया। महेवा ब्लॉक के इस बूथ पर मतदान के अंतिम समय तक भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व सपा के रामपाल अपने समर्थकों सहित डेरा जमाए रहे।
महेवा बूथ में 198 मतदाताओं में से 116 ने मतदान किया। चुर्खी बूथ पर 364 मतदाताओं में से 187 मतदाताओं ने मतदान किया। तीन बजे तक लाइन लंबी होने के कारण दूसरा बूथ बनाया गया इसके बाद भी शाम चार बजे तक मतदाताओं की लाइन लगी रही। जब सभी मतदाताओं ने वोट डाल दिया उसके बाद मतदान समापन हुआ।
यह भी पढ़ें- MLC Election 2026 Live: 4 बजे तक हापुड़ में 61% वोटिंग, बैलट बॉक्स में बंद प्रत्याशियों की किस्मत; 27 को होगा फैसला
वहीं कोंच में इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान नगर के तहसील स्थित बूथ संख्या-234 पर कुल मतदाता 556 में 306 मत पड़े।
बूथ संख्या 235 पर कुल मतदाता 597 में से 303, ब्लाक कार्यालय पर बने बूथ संख्या 236 पर कुल मतदाता 840 में से 465 वोट डाले गए। इस दौरान एसडीएम अभिनव कुमार यादव, सीओ परमेश्वर प्रसाद, सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार मनोज कुमार, तहसीलदार न्यायिक नसीम मौजूद रहे।
