विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन में पिता की हैवानियत, बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, दादा के साथ कोतवाली पहुंच बताई करतूत

Published: Sun, 23 Aug 2026 05:56 PM (IST)

जालौन के कोंच में एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पिता ने 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया

  2. विरोध करने पर बेटी को पीटा और जान से मारने की धमकी दी

  3. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज किया

संवाद सहयोगी, कोंच(जालौन)। जालौन क्षेत्र के एक मुहल्ला में पिता ने पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुत्री के विरोध करने पर उसकी मारपीट की और धमकाया भी। पीड़ित किशोरी किसी तरह पिता के चंगुल से छूटी तो दादा के साथ शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पिता की करतूत बताकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने पाक्सो व दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली है जिससे उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

नगर के एक मुहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को अपने दादा के कोतवाली पहुंचकर बताया था कि उसके पिता उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कई दिनों से कर रहे हैं। उसकी मां की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। पिता ने एक अध्यापिका से दूसरी शादी कर ली थी लेकिन उसकी सौतेली मां कोंच में न रहकर उरई में रह रही है।

वह घर में अपने पिता और दादा के साथ ही रहती है। जब भी उसके पिता उसे अकेला देखते हैं तो उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगते हैं। 20 अगस्त को जब वह घर पर थी तभी उसके पिता उमेश कुमार शराब के नशे में उसके पास आए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी की भी दी। वह किसी तरह वहां से भागी और अपने दादा के साथ अगले दिन कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली पुलिस ने जांच की तो घटना सही पाई गई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी के बयानों और दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित पिता उमेश कुमार के विरुद्ध पाक्सो व दुष्कर्म के प्रयास की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।