विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व पर भी नहीं साफ हुआ जालौन का रामकुंड, गंदे पानी में देना होगा अर्घ्य

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:38 PM (IST)

जालौन में छठ पर्व की तैयारियां अधूरी हैं, खासकर रामकुंड का पानी गंदा होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रामकुंड का पानी छठ पूजा के लिए साफ नहीं।

  2. गंदे पानी में अर्घ्य देने से श्रद्धालु नाराज और चिंतित।

  3. प्रशासन ने ब्लीचिंग से पानी साफ करने का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, जालौन। जनपद में छठ पर्व भले ही कुछ परिवारों के बीच मनाया जाता है लेकिन प्रशासन स्तर की तैयारी अभी भी आधी अधूरी हैं। शहर के रामकुंड में पूजन करने को व्रत करने वाले श्रद्धालु जमा होते हैं। यहां नगरपालिका की ओर से साफ सफाई कराई जाती है।

इस बार एक दिन पहले ही यह व्यवस्था कराई जा रही है। फिलहाल पूरे साल घाट ऐसे ही रहता है। जिले में कालपी, माधौगढ़, कोंच में जो परिवार छठ पर्व मनाते हैं वह नजदीक के सरोवर व नहर के किनारे ही पूजन व सूर्य को अर्घ दे देते हैं।

प्रशासन की ओर से वहां केवल सुरक्षा को लेकर इंतजाम भले ही कर दिए जाते हैं बाकी स्वच्छता को लेकर अलग से इंतजाम नहीं हैं। सफाई के लिए नगरपालिका और नगर पंचायत के पास अतिरिक्त बजट नहीं है। नियमित सफाई व्यवस्था के तहत ही यह काम कराया जा रहा है।

अकेले शहर में 450 परिवार छठ पर्व मनाते हैं। इसमें बलिया, बिहार, पूर्वांचल के लोग शामिल हैं। अब कुछ लोकल के परिवार भी इसे मनाने लगे हैं। इसमें बहुत से लोग कालपी में यमुना किनारे पूजन करने पहुंचते हैं। बहुत से परिवार रामकुंड में भी पूजन करते हैं। इस बार रामकुंड का पानी साफ नहीं कराया जा सका है।

घाट को ऊपरी तौर पर साफ कर दिया है। इस गंदे पानी को देख कर लोगों में नाराजगी है। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साहनी ने बताया कि पानी इतना गंदा है कि इसमें स्नान करना कठिन है। इस स्थान पर हर साल हजार की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। व्यवस्था सही न होने से लोगों में नाराजगी। छठ पूजन करने वाली रंजीता, मोहनी, काव्या कहती हैं कि प्रशासन और पालिका ने कोई व्यवस्था नहीं की है।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर बिहार, झारखंड की ओर जाने वाली ट्रेनों में उमड़ी भीड़, पांव रखने तक की जगह नहीं

डॉ. प्रशांत निरंजन कहते हैं कि गंदे पानी में स्नान करने से खुजली, त्वचा रोग या संक्रमण की समस्या हो सकती है। राजेंद्र नगर निवासी गोविंद कहते हैं कि रामकुंड में पानी साफ नहीं होने से वह लोग घर पर ही पूजन कर लेंगे। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि बड़ा प्रोजेक्ट है, इसमें समय लग रहा है, फिलहाल पूजन के लिए व्यवस्था कराई जा रही है।

सफाई कराई गई है लेकिन पानी में ब्लीचिंग व चूना डाल कर साफ कराया जाएगा, घाट की भी और सफाई होगी।

राम अचल, ईओ नगरपालिका उरई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।