Move to Jagran APP

Jalaun News: शादी के 27 साल बाद बुजुर्ग पति ने जवान पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, दोनों के बीच चल रहा था मनमुटाव

जालौन के रमपुरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपित पति घर से फरार हो गया। शादी के समय पति की उम्र पत्नी से दोगुनी थी और अब उनका सबसे बड़ा बेटा 25 साल और छोटा बेटा सात साल का है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek AgnihotriPublished: Sat, 01 Oct 2022 10:26 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 10:26 AM (IST)
Jalaun News: शादी के 27 साल बाद बुजुर्ग पति ने जवान पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, दोनों के बीच चल रहा था मनमुटाव
जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में वारदात हुई है।

जालौन, जागरण संवाददाता। उरई के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर में बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से काटकर जवान पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपित पति गांव से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वारदात के बाद से गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं, पुलिस ने प्रथम दृष्टया गृहकलह में हत्या की आशंका जताई है। 

loksabha election banner

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर में शुक्रवार की रात रामप्रकाश यादव ने घर में 7 वर्षीय पुत्र के साथ सो रही पत्नी संगीता देवी की कुल्हाड़ी से गर्दन सिर व चेहरे पर ताबड़तोड वार करके  हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रामप्रकाश और संगीता के बीच आये दिन झगड़ा होता था और दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव भी था।

शनिवार की रात 12 बजे घर के सभी सदस्य गहरी नींद के में सो रहे थे और संगीता भी छोटे पुत्र कृष्णा के साथ घर के अंदर सो रही थी। उसी समय राम प्रकाश सिंह यादव कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार करने के बाद घर से भाग गया।

मासूम कृष्णा के रोने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ पड़ी संगीता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सीएचसी पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने स्वजन से पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक संगीता का मायका महकपुरवा (रसूलाबाद) कानपुर देहात में है। 27 वर्ष पूर्व उसका विवाह दोगुने उम्र के राम प्रकाश के साथ हुआ था। संगीता के चार पुत्र अनिल 25 वर्ष, सुनील 22 वर्ष, सुधीर 16 वर्ष तथा कृष्णा 7 वर्ष हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वैश्य ने कहा कि प्रथम दृष्टया मालम गृहकलेश का लग रहा है।

वहीं दूसरी ओर गांव में चर्चा है कि शादी के समय रामप्रकाश की उम्र संगीता से दोगुनी थी। अब रामप्रकाश की उम्र 60 वर्ष से अधिक है और संगीता अभी जवान थी। पिछले काफी समय से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था और आए दिन किसी बात को लेकर घर में कलह होती थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.