गांव-गांव पहुंची पर्यावरण बचाने की पहल
संवाद सूत्र, कदौरा : कदौरा ब्लाक के ग्राम बबीना में प्रधान द्वारा लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण ि
संवाद सूत्र, कदौरा : कदौरा ब्लाक के ग्राम बबीना में प्रधान द्वारा लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया जिसमें कहा गया कि खाली जमीन पर पौधा रोपित कर उसकी देखभाल अवश्य करें।
प्रधान गौरव उपाध्याय ने ब्लाक संसाधन केंद्र में लगाए गए पौधे के बाद कहा कि वृक्ष मानव के जीवन के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि वृक्ष से ऑक्सीजन मिलती है। पेड़ों के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण होता है। वर्तमान में लगातार पर्यावरण असंतुलन होता जा रहा है क्योंकि वृक्षों की संख्या बहुत कम होती जा रही है। प्रदूषण बढ़ने की मुख्य वजह वृक्ष की कमी से ही होता है। वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है। इस मौके पर सीमा कुमारी, देव कुमारी, रोहित भदौरिया, अंकित शुक्ला, शैलेंद्र ¨सह, सुधीर कांत, अभिषेक सहित कई लोग मौजूद रहे।