Move to Jagran APP

भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी..

भगवान श्रीराम का जन्म होते ही बजी बधाइयां - पटाखे छुड़ाकर मनाई गई खुशियां गाए गीत जागरण संवाददाता उरई रामनवमी पर रविवार को मंदिरों में भव्य सजावट की गई। सुबह से ही अनुपम श्रंगार कर भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई। दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। जिसने भी प्रभु की झांकी देखी वह मंत्रमुग्ध हो गया। दोपहर बारह बजे भगवान का जन्म हुआ तो बधाइयां बजने लगीं। श्रद्धालुओं ने गोले दाग कर खुशी का इजहार किया। महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं। प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। सुबह से देर शाम तक दर्शन करने का क्रम चलता रहा। भक्तों ने मंदिरों में माथा टेक कर सुख शांति देने की प्रार्थना की। सुबह प्राचीन ठड़ेश्वरी मंदिर में महंत सिद्धराम दास ने भगवान का पूजन करने के साथ ही भव्य श्रंगार किया। इसके उपरांत भक्तों के साथ हवन किया गया

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 06:13 AM (IST)
भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी..
भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशिल्या हितकारी..

जासं, उरई : रामनवमी पर रविवार को मंदिरों में भव्य सजावट की गई। सुबह से ही अनुपम श्रंगार कर भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई। दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। जिसने भी प्रभु की झांकी देखी वह मंत्रमुग्ध हो गया। दोपहर बारह बजे भगवान का जन्म हुआ तो बधाइयां बजने लगीं। श्रद्धालुओं ने गोले दाग कर खुशी का इजहार किया। महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं। प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। सुबह से देर शाम तक दर्शन करने का क्रम चलता रहा। भक्तों ने मंदिरों में माथा टेक कर सुख शांति देने की प्रार्थना की।

loksabha election banner

सुबह प्राचीन ठड़ेश्वरी मंदिर में महंत सिद्धराम दास ने भगवान का पूजन करने के साथ ही भव्य श्रंगार किया। इसके उपरांत भक्तों के साथ हवन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की। रामचरित मानस का अखंड पाठ पहले से ही चल रहा था। पूजा पाठ के लिए जल्दी ही भक्त मंदिर पहुंच गए थे। उजाला होने तक भारी भीड़ हो गई। जिसने भी भगवान की झांकी देखी तो देखता ही रह गया। दोपहर बारह बजे भगवान श्रीराम का जन्म होते ही बधाइयां बजने लगीं। जन्म होने के बाद भगवान का फिर से पूजन किया गया। महिला व पुरुष भक्त भजनों पर जमकर थिरके। देर शाम तक धार्मिक आयोजन चलते रहे। लोगों ने मंदिर में माथा टेक कर सुख शांति देने की प्रार्थना ईश्वर से की। दूसरी ओर कालपी रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में सुबह से ही पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भक्त भगवान का दर्शन करने के लिए पहुंचे। शहर में स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में भव्य सजावट की गई थी। भगवान का अदभुद श्रंगार कर प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे। भगवान राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। अग्निवेश चतुर्वेदी, बच्चू महराज, दीपक तिवारी, संजू दुबे, महेंद्र दीक्षित, श्याम नायक, सौरभ चतुर्वेदी, आकाश त्रिवेदी, महराज सिंह, हरिकिशोर, राम प्रकाश शास्त्री आदि ने सहयोग किया।

भंडारे का आयोजन

रामनवमी के उपलक्ष में रविवार को दोपहर बाद ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित कर प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारा चलता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.