आधे बच्चों को दवा पिला बंद किया विद्यालय
संस जालौन पोलियो के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में लगे लोग भी अ
संस, जालौन : पोलियो के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में लगे लोग भी अपने दायित्वों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं। रविवार को टीम बूथ बंद करके चली गई। जिसके कारण बच्चों को दवा नहीं पिलाई जा सकी।
कन्या प्राथमिक विद्यालय तोपखाना में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत बूथ नंबर 30 बनाया गया था। इस बूथ पर प्रधानाध्यापिका इंतयाज बेगम, सहायक अध्यापक देवी चरण तथा आंगनबाड़ी सर्वेश कुमारी की ड्यूटी लगाई गई थी। बूथ पर 154 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. सहन बिहारी गुप्ता के साथ बूथ का निरीक्षण 11 बजकर 45 मिनट पर किया तो तीन लोग उपस्थित थे। इस समय तक 42 बच्चों को दवा पिलाई गई थी। निरीक्षण कर लौटते ही टीम भी स्कूल में ताला डालकर चली गई। चिकित्साधिकारी डॉ. सहन बिहारी ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।