बेटियों को अन्न के साथ शिक्षा की व्यवस्था करेगा अनाज बैंक
जागरण संवाददाता, उरई : कोई भूखा न सोए के उद्देश्य के साथ अनाज बैंक लगातार आगे बढ़ रहा ह
जागरण संवाददाता, उरई : कोई भूखा न सोए के उद्देश्य के साथ अनाज बैंक लगातार आगे बढ़ रहा है। गरीब महिलाओं को माह में दो बार अनाज वितरण के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के प्रयास भी किए जा रहे हैं। लाभार्थी महिलाओं के बीच में से कुछ महिलाओं को अनाज बैंक टीम द्वारा काम दिलवाया गया है। जल्द ही इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं कि सक्षम महिलाओं को सार्थक काम मिल सके। यह बात सितम्बर माह के दूसरे वितरण के समय अनाज बैंक की निदेशक डॉ. अमिता ¨सह ने कही।
उन्होंने महिलाओं से बातचीत करके उनके और उनके परिवार के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली। बहुत सी महिलाओं के घरों में लड़कियों की शिक्षा सम्बन्धी सुविधा देने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय कार्यालय में पौरवी ¨सह राणावत, पौरिक ¨सह राणावत द्वारा संयुक्त रूप से अनाज का वितरण किया गया। भारत विशाल संस्थान के प्रवक्ता डॉ. कुमारेन्द्र ¨सह सेंगर ने बताया कि केन्द्रीय कार्यालय की योजनानुसार यदि कोई व्यक्ति एक महीने में एक कुंतल अनाज अपने खाते में जमा करता है तो उसे तीन अनाज चेक प्रदान की जाएंगी।