'अपराधियों के तंत्र को सरकार ने तोड़ा'
जागरण संवाददाता, उरई : जिले के प्रभारी व कारागार राज्यमंत्री जयकुमार ¨सह जैकी ने कहा ि
जागरण संवाददाता, उरई : जिले के प्रभारी व कारागार राज्यमंत्री जयकुमार ¨सह जैकी ने कहा कि सरकार ने अपराधियों के तंत्र को तोड़ने का काम किया है। गुंडाराज व भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा रहा है। प्रदेश सरकार कानून का राज स्थापित करने में लगी है। यही वजह है कि अपराधियों में कानून का खौफ बढ़ा है।
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र में जो कहा वह पूरा किया जा रहा है। जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अन्ना प्रथा की समस्या को दूर करने के लिए हर जिले में गोशालाओं की स्थापना कराई जा रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब जेल से अपराधी अपराधों का संचालन नहीं कर सकेंगे। हर जेल में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगवाए जा रहे हैं। हर व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी रमाकांत त्रिपाठी, जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन, देवेंद्र ¨सह निरंजन आदि उपस्थित रहे। पीएम की रैली में जाएंगे बीस हजार से अधिक कार्यकर्ता : प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद जालौन से बीस हजार से अधिक कार्यकर्ता 15 फरवरी को पीएम की रैली में झांसी जाएंगे। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह है। बसों और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं को भेजने की व्यवस्था की जा रही है। रैली को लेकर अब तक क्या व्यवस्थाएं की गई हैं इसकी जानकारी करने के लिए समीक्षा बैठक हुई है। पदाधिकारियों को किया सम्मानित : प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सभी को शाल व श्रीफल भेंट किए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही पार्टी की रीढ़ हैं। इनको सम्मानित करना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। उन्होंने विधायक नरेंद्र ¨सह जादौन, विधायक मूलचंद निरंजन, अग्निवेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र पांडेय, देवेंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, चेयरमैन उरई अनिल बहुगुणा, रामप्यारे तिवारी, नवाब ¨सह जादौन, जालौन चेयरमैन गिरीश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया।