Move to Jagran APP

आज विराजमान होंगे गणपति, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, उरई : सुख समृद्धि लेकर भगवान गणपति आ रहे हैं। गुरुवार को माहिल तालाब प

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 10:05 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 10:05 PM (IST)
आज विराजमान होंगे गणपति, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, उरई : सुख समृद्धि लेकर भगवान गणपति आ रहे हैं। गुरुवार को माहिल तालाब पर उनकी प्रतिमा विराजमान होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भव्य पांडाल लगाकर शानदार सजावट की गई है। आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

loksabha election banner

शहर में विगत कई वर्षों से यहां रहने वाले मराठी परिवार स्थानीय लोगों के सहयोग से गणेश महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं। हालांकि अब तो कई स्थानों पर गणपति महोत्सव होता है लेकिन यह शहर में पहले इकलौते माहिल तालाब पर ही महोत्सव का आयोजन किया जाता था। इस बार भी आयोजन की तैयारियां जोरदार तरीके से की गई हैं। भव्य पांडाल लगाया गया है। साथ ही बिजली की झालरों से सजावट की गई है। कार्यक्रम सात दिनों तक चलेगा। श्री गणेश मराठा मित्र मंडल के अध्यक्ष शंभाजी राव तांबे ने बताया कि 13 से 18 सितंबर तक महोत्सव चलेगा। 19 को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। सभी लोगों के सहयोग से इस बार कार्यक्रम को और भी भव्यता प्रदान की गई है। जितने दिन महोत्सव चलेगा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणपति का पूजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.