रामनवमी की शोभायात्रा के लिए बांटे जा रहे ध्वज
संवाद सहयोगी, कालपी : रामनवमी के अवसर पर नगर में निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियां जोरो
संवाद सहयोगी, कालपी : रामनवमी के अवसर पर नगर में निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिसके लिये कार्यकर्ता जोरशोर से लगे हैं। घर-घर जाकर झंडे भी बांटे जा रहे हैं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के पावन पर्व पर विशाल शोभायात्रा नगर के मार्गों पर निकाली जाएगी। जिसको सफल व भव्य बनाने को लेकर कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं। प्रत्येक मोहल्ले मे यात्रा से पूर्व घर-घर भगवा ध्वज बांटे जा रहे हैं और इन ध्वजों को अपने अपने घरों में लगाने की अपील की जा रही है। इस मौके पर अतुल ¨सह, जनबली, कन्हैया मिश्रा, रवि ¨सह, शैलू ¨सह, संदीप ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन क्षेत्र के मोहल्लों में शोभायात्रा में शामिल होने के लिये लोगों से घर घर जाकर संपर्क किया। इस बार शोभायात्रा में भीड़ भी अधिक होने का अनुमान है। फिलहाल कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। पूरे नगर में अलग अलग टोलियां बनाकर लोगों से रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है।