महोत्सव : कालपी में धूमधाम से महोत्सव का आगाज
संवाद सहयोगी, कालपी : नगर के श्याम पैलेस में तृतीय गणेश उत्सव का बड़ी धूमधाम से आगाज हुआ।
संवाद सहयोगी, कालपी : नगर के श्याम पैलेस में तृतीय गणेश उत्सव का बड़ी धूमधाम से आगाज हुआ। वेद मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी प्रतिमा स्थापना के साथ महोत्सव की शुरुआत की गई।
दादा-दादी क्लब के द्वारा पांच दिवसीय तृतीय गणेश उत्सव का आगाज किया गया। आयोजक संदीप गुप्ता व यश गुप्ता द्वारा गणेश प्रतिमा को वेद मंत्रोच्चारण के बीच स्थापित कर किया गया। इस दौरान यश गुप्ता ने गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद आरती की बताया कि पूरा कार्यक्रम मुंबई की तर्ज पर पांच दिन तक चलेगा। पहले दिन संगीतमय भजन हुए। इस दौरान दीपक धवन, रामऋषि मेहरोत्रा, बल्लू महाराज, रामशंकर पुरवार, लल्लू खत्री, प्रेम कुमार गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। मराठा कालीन गणेश मंदिर मे भी महंत अनिल कान्हेरे द्वारा गणेशजी का अभिषेक कर गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। राजघाट व रामबाग में भी गणेश महोत्सव शुरू हुआ। जहां पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।