Move to Jagran APP

Jalaun Farmer Murder : नलकूप पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, बेटे ने कहा- बंदूक लूटने के लिए की हत्या

जलौन के चुर्खी थाना क्षेत्र में हुई नलकूप पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब किसान घर नहीं पहुचां तो स्वजन उसे ढूंढने के लिए नलकूप पहुंचे तो उसे मृत पाया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh MishraPublished: Fri, 30 Sep 2022 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 07:05 PM (IST)
Jalaun Farmer Murder : नलकूप पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, बेटे ने कहा- बंदूक लूटने के लिए की हत्या
जलौन में नलकूप पर किसान की गोली मारकर की हत्या।

जलौन, जागरण संवाददाता। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम औंता में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह नलकूप पर रहता था। उसकी लाइसेंसी बंदूक भी हत्यारे ले गए। शुक्रवार की दोपहर स्वजन जब खेत पर पहुंचे तब उन्हें घटना का पता चला, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

loksabha election banner

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी है। अभी तक न तो हत्यारों की पहचान हुई है न ही हत्या की वजह साफ हुई है।

ग्राम औंता निवासी किसान रामकिशोर दीक्षित पुत्र सेवाराम दीक्षित गांव से दूर खेत में बने नलकूप पर रहते थे।  आत्मरक्षा के लिए वे अपनी लाइसेंसी बंदूक भी साथ में रखते थे। गुरुवार की रात नलकूप पर ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बंदूक भी लूट ले गए।

शुक्रवार को जब रामकिशोर घर नहीं पहुंचे तो भतीजा संजू नलकूप पर पहुंचा, लेकिन वहां पर रामकिशोर मृत मिले। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। रामकिशोर दीक्षित के पीठ में गोली लगी हुई थी।

नलकूप से उसकी बंदूक भी गायब बतायी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने घटनास्थल का मुआयना किया। अभी तक की जांच में हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। शुरूआती जांच में जो बात सामने आयी है, उसके तहत रात में रामकिशोर दीक्षित के कुछ दोस्त भी नलकूप पर रुके थे और वहीं खाना बना था।

अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द कातिलों को गिरफ्तार किया जाएगा। रामकिशोर दीक्षित पुत्र सौरभ का कहना है कि उनके पिता डबल बैरल बंदूक रखते थे। इससे लगता है कि बंदूक लूटने के लिए हत्या की गई है। स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी को भी जांच में लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.