Move to Jagran APP

फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता उरई चुर्खी थानाक्षेत्र

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 06:07 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 06:07 PM (IST)
फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म
फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, उरई : चुर्खी थानाक्षेत्र के एक गांव में फेसबुक के जरिए एक युवक की युवती से दोस्ती हुई। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपित से शादी करने का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपित ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपित युवक दूसरे जनपद का निवासी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

loksabha election banner

पीड़िता का कहना है कि फेसबुक के माध्यम से जनपद संभल के भागनगर धनारी निवासी रूप चंद्र पुत्र पान सिंह से उसका संपर्क हुआ था। कई दिनों तक चैटिंग के बाद दोनों ने मुलाकात की। आरोप है कि रूप चंद्र ने उससे शादी करने की बात कही। भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म के बाद भी जब रूपचंद्र ने शादी नहीं की तो उसने दबाव बनाया। इसपर वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा, साथ ही दुष्कर्म करता रहा।

जिसके बाद उसने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कराने की ठानी और उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की

की तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता के बयान में दर्ज कर लिए हैं। थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा का कहना है कि आरोपित दूसरे जिले का रहने वाला है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.