विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्योहार पर 24 घंटे बिजली-पानी की रहेगी व्यवस्था

By JagranEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM (IST)

जागरण संवाददाता उरई त्योहार पर 24 घंटा लाइट पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसके लिए ि

त्योहार पर 24 घंटे बिजली-पानी की रहेगी व्यवस्था
त्योहार पर 24 घंटे बिजली-पानी की रहेगी व्यवस्था

जागरण संवाददाता, उरई : त्योहार पर 24 घंटा लाइट पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसके लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल उरई, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतें को आदेश किया है कि चार नवंबर को दीपावली, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा, छह नवंबर को भाई दूज का पुनीत पर्व है। यह पर्व हिदू समुदाय द्वारा बड़ी धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इस दौरान जनपद में आम नागरिकों को बिजली एवं पानी 24 घंटे उपलब्ध कराया जाए। जल संस्थान व जल निगम एवं विद्युत विभाग से अपेक्षा की जाती है कि जनपद में पेयजल एवं विद्युत अपूर्ति अनवरत रूप से बनाए रखना सुनिश्चित करें। साथ ही अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था त्योहारों के अवसर पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बीएड परीक्षा परिणाम में प्रदीप रहे प्रथम

संवाद सहयोगी, कोंच : सूरज ज्ञान महाविद्यालय ने आज फिर नगर में सर्वोत्कृष्टता सिद्ध की। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के बीएड परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

परीक्षा में प्रदीप कुमार ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, श्रुति पटेल ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा ब्रजबिहारी 82.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। सोनाली, दीक्षा अग्रवाल, दुष्यंत प्रताप सिंह, शिवांगी यादव, उज्जवल सोनी, सोनम मिश्रा ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। परीक्षाफल में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. आरबी जैन, प्रबंधक अंकुर यादव, कोआर्डिनेटर डा. गौरव जैन,सदस्य प्रबंध समिति आशीष यादव, प्राचार्य डा. वीरेंद्र बोहरे ने सफल छात्र/छात्राओं को बधाई दी।