सूखे मेवे के गिफ्ट पैकों की बाजार में धूम
जागरण संवाददाता, उरई : दीपावली का त्योहार आज है। लोग पर्व के लिए खरीदारी करने में जुटे
जागरण संवाददाता, उरई : दीपावली का त्योहार आज है। लोग पर्व के लिए खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। बाजार में काफी रौनक बढ़ गई है। उपहार में देने के लिए लोग गिफ्ट पैक ले रहे हैं। इनमें सूखे मेवे के गिफ्ट पैकों की अधिक मांग है। मिठाइयों के पैक भी बाजार में है। जिनको लोग पसंद कर रहे हैं।
दीपावली के त्योहार पर हर कोई अपनी सुविधा के अनुसार अपने व्यवहारियों और रिश्तेदारों को उपहार में कुछ न कुछ देता है। लोग त्योहार के एक दो दिन पहले ही खरीदारी में जुट जाते हैं। इस बार भी बाजार में त्योहार को लेकर खासी रौनक बढ़ गई है। गिफ्ट पैक बेचने वालों की दुकानों पर गजब की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग सबसे अधिक खरीदारी सूखे मेवे के पैकेट को पसंद कर रहे हैं। बाजार में तीन सौ लेकर डेढ़ हजार रुपये तक के मेवे के गिफ्ट बिक रहे हैं। इसके अलावा सूखी मिठाइयों के गिफ्ट पैक भी हैं जिसमें से सोन पापड़ी प्रमुख है। इसके अलावा छेने के रसगुल्ले के भी पैक मिल रहे हैं। गिफ्ट पैक इतने आकर्षक हैं कि लोग इनको खरीद ही लेते हैं। गिफ्ट पैक बेचने वाले नरेश ¨सधी ने बताया कि मेवे के गिफ्ट पैक एक महीने पहले ही तैयार कर लिए गए थे। इनकी मांग हर त्योहार पर अधिक रहती है। जिसको देखते हुए पहले से तैयारी करनी पड़ती है।