पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिया धरना
जागरण संवाददाता, उरई : पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी शिक्षक एक मंच पर आ गए हैं।
जागरण संवाददाता, उरई : पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी शिक्षक एक मंच पर आ गए हैं। बुधवार को तीन दिवसीय आंदोलन का आगाज कर दिया गया। जिला मुख्यालय के अलावा तहसील स्तर पर भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। विकास भवन, लोक निर्माण विभाग में कर्मचारियों ने सभा कर कहा कि सरकार बुढ़ापे का सहारा छीन रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी अपना हक लेकर रहेंगे। सरकार जब तक मांग नहीं मान लेती चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा। कर्मचारी अपना हक लेकर रहेंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यालय में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसमें सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कई विभागों में कार्यालय परिसर में ही प्रदर्शन किया गया। विकास भवन में धरना सभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष महेंद्र ¨सह भाटिया ने कहा कि जो शिक्षक कर्मचारी अप्रैल 2005 के बाद भर्ती किए गए हैं सरकार उनको पेंशन नहीं देने का निर्णय पहले ही ले चुकी है। नई पेंशन योजना से आच्छादित किया जा रहा है जो शिक्षकों कर्मचारियों के हित में नहीं है। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है इसके बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी बुढ़ापे का सहारा नहीं छिनने देंगे। गिरेंद्र ¨सह कुशवाहा ने कहा कि आंदोलन का बिगुल फूंका गया है तो इससे पीछे नहीं हटा जाएगा। सरकार को हर हाल में मांग माननी ही पड़ेगी। इतिहास गवाह है कि जिन सरकारों ने कर्मचारियों व शिक्षकों के हितों को ताक पर रखा है वह कभी दोबारा सत्ता में नहीं आई हैं। इस मौके पर हरीराम, मान¨सह यादव, हरीश राठौर, संजय दुबे, अनुराग मिश्रा, सारिका आनंद सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शिक्षक मौजूद रहे।
दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले सभा की गई। जनपद अध्यक्ष आरसी पस्तोर ने कहा कि सरकार ने कभी कर्मचारियों की पीड़ा को नहीं समझा है। हमेशा उपेक्षा की जाती रही है। बुढ़ापे में पैसा पास नहीं होता तो संतान भी सहायता नहीं करती है। पेंशन मिलती रहती है तो कुछ आशा रहती है। सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करे। प्रशांत सक्सेना, आरके द्विवेदी, अनिल ¨सह भदौरिया, सुनील कटियार, रामप्रकाश, विजेंद्र शंखवार, प्रदीप कुमार गौड़, भगवती प्रसाद, शफीउल्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे। ¨सचाई संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। छत्रपाल ¨सह, शीलकुमार दूरवार, संजय कुमार गौतम आदि रहे।