Move to Jagran APP

ताजियादारों में विवाद, चले लाठी-डंडे

संवाद सूत्र, एट (उरई) : कोटरा क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में गुरुवार रात ताजिया निकालने के दौर

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:46 PM (IST)
ताजियादारों में विवाद, चले लाठी-डंडे

संवाद सूत्र, एट (उरई) : कोटरा क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में गुरुवार रात ताजिया निकालने के दौरान दो ताजियादार पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट हुई, लाठी-डंडे चले। झड़प में कई लोग घायल हो गए। ग्राम प्रधान को भी चोटें आई हैं। भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो हालात काबू में आए। घटना के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

loksabha election banner

सैदनगर में चार बड़े और दो छोटे ताजिया बनते हैं। सबसे बड़ा ताजिया कासिम बहना का बनता है। परंपरा के अनुसार ताजियों के नाम बड़े साहब, छोटे साहब और मझले साहब रखे जाते हैं। ताजिया गांव में गश्त करते हैं। गश्त के समय एक-दूसरे ताजिया वाले चौक पर ताजियादार पहुंचते हैं। एक-दूसरे को सलाम करते हैं। सलाम के बाद उस चौक का ताजिया नीचे रख झुक जाता है। दूसरे ताजिया को स्थान दिया जाता है। कुछ देर रुकने के बाद ताजिया फिर दूसरे चौक पर चला जाता है। इस बार साई ग्रुप का ताजिया पठान ग्रुप के चौक पर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। बवाल की सूचना मिलते ही कोटरा एवं एट पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू किया। शुक्रवार सुबह एसडीएम सदर विकास कश्यप, सीओ संतोष कुमार पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद तनाव खत्म हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.