मौसम : पकी फसल पर छाए संकट के बादल
संसू महेबा अन्नदाताओं की रबी की मुख्य फसल गेहूं पक जाने के बाद खेतों में खड़ी है या कट
संसू, महेबा : अन्नदाताओं की रबी की मुख्य फसल गेहूं पक जाने के बाद खेतों में खड़ी है या कटी पड़ी है। आसमान में अचानक बादल छा जाने से किसान अनहोनी को लेकर चितित हैं। अगर कहीं जरा भी पानी या ओले पड़ गए तो किसानों की फसल मटियामेट हो जाएगी।
बुंदेलखंड का अन्नदाता लगातार कई वर्षों से दैवीय आपदाओं के दंश के कारण बुरी तरह टूट चुका है। जब उनकी फसल को पानी की आवश्यकता होती है। तब पानी नहीं मिलता है और जब उनकी फसल तैयार हो जाने के बाद खेतों में खड़ी है तो पानी बरसता है। किसान हर संकट से बचने के लिए दिन रात फसल की कटाई में जुटा है फिर भी इतनी मेहनत के बाद उसे भरोसा नहीं है कि आसानी से उसकी फसल घर पहुंच जाएगी। गुरुवार को अचानक आसमान पर बादल छा जाने के कारण किसानों के सामने संकट मंडराने लगा है। पहले से ही किसान गेहूं की फसल की कटाई के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं पूरे परिवार के साथ कृषि कार में जुटते हुए बाहरी मजदूरों से भी काम कराने में गुरेज नहीं कर रहे हैं।