महोत्सव में बुंदेली लोकगीतों को सुन झूमे दर्शक
जागरण संवाददाता, उरई : टाउनहाल मैदान में चल रहे जालौन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों
जागरण संवाददाता, उरई : टाउनहाल मैदान में चल रहे जालौन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकार लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। शनिवार को भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुंदेली लोकगीतों और लोक नृत्य ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। देर शाम तक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। प्रथम सत्र में टाउनहाल सभागार में प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इन वस्तुओं को देखकर लोग दंग रह गए। पहले कभी इतनी पुरानी वस्तुएं नहीं देखीं थीं।
शनिवार को पहले सत्र में दोपहर में सभागार में प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बुंदेलखंड संग्रहालय के डा. हरिमोहन पुरवार सहित कई लोग पुरानी वस्तुएं लेकर आए थे। कई डिजाइनों के सरौते, लोटा, हंसिया, औजार, कढ़ाही आदि बहुत की सी प्राचनी वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने देखा तो देखकर दंग रह गए। इसके पहले इतने पुराने बर्तन व वस्तुएं नहीं देखीं थी। तमाम प्राचीन मुद्राएं भी प्रदर्शनी में लगाई गई थीं। प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। दूसरे सत्र में शाम को बुंदेली लोकगीत, लोक नृत्य का आयोजन कलाकारों के द्वारा किया गया। हर कलाकार का प्रस्तुतीकरण इतना शानदार रहा कि दर्शन अपने को झूमने से नहीं रोक सके। लोकगीतों पर कलाकारों ने खूब तालियां बटोंरी। मंच पर बुंदेली लोक कला का जीवंत स्वरूप देखकर लोग वाह-वाह कर उठे। शुभ अवसरों पर गाए जाने वाले गीतों का प्रस्तुतीकरण सबसे अधिक रहा। इस महोत्सव की लोगों ने जमकर प्रशंशा की। अधिकारियों ने भी कार्यक्रमों का लुत्फ लिया। इस मौके पर एडीएम प्रमिल कुमार ¨सह, सह संयोजक भगवत पटेल, डा. राकेश निरंजन, रामजी गुर्जर, सारिका आनंद, रोहित विनायक सहित कई लोग मौजूद रहे।
------------------------------------
डाग शो का आयोजन
जालौन महोत्सव के उपलक्ष में शनिवार को राजकीय इंटर कालेज मैदान पर डाग शो का आयोजन किया गया। इसमें लोग अपने-अपने पालतू कुत्ते लेकर पहुंचे। विभिन्न नस्लों के कुत्ते यहां मौजूद थे। कल्कू गुर्जर की फीमेल डाग इंगलिस मेस्टिक और ग्रेट डेन कुत्ता लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। राजेंद्र नगर निवासी अनिल दीक्षित की राड ब्लैक फीमेल डाग हर सामान को मुंह से टांगकर अपने मालिक तक पहुंचा रही थी। लोग उसका यह कारनामा देखकर हैरान रह गए। संदीप महेश्वरी का राड ब्लेक डाग भी बेहद प्यारा था। इसके अलावा कई नस्लों ने कुत्ते लोग लेकर आए थे। पुलिस अधीक्षक ने डाग शो का निरीक्षण किया। इस मौके पर संयोजक राम जी गुर्जर, डा. राकेश निरंजन, डा. रविशंकर अग्रवाल, अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।